{"_id":"6824e55db8e988cc5d0be747","slug":"a-young-man-died-after-being-beaten-with-sticks-in-a-dispute-over-filling-water-amethi-news-c-96-1-ame1002-140450-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पानी भरने के विवाद में लाठी-डंडों से पिटाई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पानी भरने के विवाद में लाठी-डंडों से पिटाई, युवक की मौत
Thu, 15 May 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 15 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। नल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों से एक युवक को इतना पीटा गया कि उसने दम तोड़ दिया। इस हमले में एक मासूम सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल सुल्तानपुर में चल रहा है।
मृतक अर्जुन बहेलिया (25) के भाई जितेंद्र के मुताबिक रामगंज क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार को नल से पानी भरने के विवाद में उनके छोटे अर्जुन बहेलिया की गांव के ही जंगबहादुर, अभिषेक, विजय और पुत्तीलाल ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। वह मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उनको भी पीटा। शोर सुनकर बचाव करने पहुंचे उनके पिता फूलचंद बहेलिया संग घर के पास मौजूद अर्जुन के एक वर्षीय बेटे देवा को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा।
आरोप है कि भीड़ एकत्र होती देख चारों जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा, बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।