फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A pair of trains will operate on the track from 12 September

12 सिंतबर से ट्रैक पर संचालित होगी एक जोड़ा ट्रेन

Wed, 09 Sep 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
A pair of trains will operate on the track from 12 September
अमेठी। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने 12 सितंबर से एक जोड़ी ट्रेन के संचालन को मंजूरी प्रदान की है। मंजूरी मिलने के बाद बृहस्पतिवार से टिकट बुकिंग का काम शुरू होगा। ट्रेन का संचालन होने से लखनऊ-प्रतापगढ़ व वाराणसी की यात्रा करने वालों के साथ धनबाद से फिरोजाबाद के बीच पड़ने वाले स्टेशन के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए 25 मार्च से रेल विभाग ने ट्रैक पर संचालित 22 जोड़ी ट्रेनों का संचालन अग्रिम निर्देशों तक बंद कर दिया था। इससे यात्रियों को परेशानी के साथ विभाग को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए रेल विभाग ने 12 सिंतबर से लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर एक विशेष ट्रेन अप/डाउन धनबाद-फिरोजाबाद एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन ट्रेन पर करने का निर्णय लिया है। ट्रेन प्रतिदिन लखनऊ की तरफ जाने के लिए अमेठी में प्रात: 9.37 तो गौरीगंज में 9.57 पर पहुंचकर 3.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी तो वाराणसी की तरफ जाने वाली लखनऊ से 10.30 बजे चलकर गौरीगंज में अपराह्न 1.35 व अमेठी में 1.52 बजे पहुंचते हुए 8.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संचालन का निर्देश मिलने के बाद बृहस्पतिवार से आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। प्रतिदिन अप/डाउन में ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद रायबरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़ व वाराणसी के साथ धनबाद-फिरोजाबाद के बीच पड़ने वाले स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

ट्रेन पर कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यात्रा करने की अनुमति मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने ट्रैक पर प्रतिदिन एक जोड़ी ट्रेन का संचालन 12 सितंबर से होने की पुष्टि करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार से टिकट बुकिंग का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed