फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A new small bridge will be built on Dakshingaon-Pali road

Amethi News: दक्खिनगांव-पाली मार्ग पर बनेगा नया लघु सेतु

Mon, 11 Aug 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 11 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A new small bridge will be built on Dakshingaon-Pali road
अमेठी। बाजारशुकुल क्षेत्र के अन्य जिला मार्ग में शामिल दक्खिनगांव से पाली उरेरमऊ मार्ग पर सफर करने वालों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। किलोमीटर चार पर सुबेहा रजबाहा पर बनी पुरानी और सकरी पुलिया को हटाकर नया लघु सेतु बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य के लिए 1.20 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन




वर्तमान में बनी पुलिया बेहद सकरी है। इससे बड़े वाहन एक साथ गुजर नहीं पाते, जिसके कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यावसायिक वाहनों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। पानी भरने से पुलिया पर फिसलन बढ़ जाती है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से लगभग 60 हजार लोग प्रतिदिन गुजरते हैं। दक्खिनगांव, पाली, उरेरमऊ और आसपास के गांवों के निवासी इसी मार्ग से मुख्य बाजार और जिला मुख्यालय तक पहुंचते हैं। वर्तमान पुलिया की चौड़ाई कम होने से भारी वाहनों के गुजरने में काफी समय लग जाता है। नए लघु सेतु के निर्माण के बाद न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि इस मार्ग पर परिवहन की रफ्तार भी बढ़ेगी। इससे स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि प्रस्ताव स्वीकृत होते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा और तय समय में पूरा करने का लक्ष्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के एक्सईएन रमेश चंद्र ने बताया कि सुबेहा रजबाहा पर नए लघु सेतु के निर्माण के लिए 1.20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। नया सेतु बनने से राहगीरों की वर्षों पुरानी समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed