{"_id":"671c0ae9cd51dfab250e4745","slug":"a-middle-aged-man-grazing-cattle-was-dragged-into-the-forest-by-an-animal-he-died-amethi-news-c-96-1-ame1002-128303-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मवेशी चरा रहे अधेड़ को जंगल में खींच ले गया जानवर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मवेशी चरा रहे अधेड़ को जंगल में खींच ले गया जानवर, मौत
Sat, 26 Oct 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। संग्रामपुर इलाके में मवेशी चराने गए एक अधेड़ को शुक्रवार शाम एक जंगली जानवर हमला कर जंगल में घसीट ले गया। चीख पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण बचाव के लिए पहुंचते तब तक हमलावर जानवर अधेड़ को घायल कर भाग निकला। हमले से जख्मी अधेड़ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
क्षेत्रीय ग्रामीण हमलावर जानवर को भेड़िया बता रहे हैं जबकि वन विभाग का कहना है कि जांच के बाद हमलावर जानवर के बारे में स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस व वन विभाग की टीम जंगली जानवर की तलाश में क्षेत्र में कॉबिंग कर रही हैं। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी गांव निवासी जयराम प्रजापति (49) शुक्रवार को मवेशी चराने गांव के बाहर गए थे। गांव के पास स्थित जंगल से निकले किसी जंगली जानवर ने अचानक जयराम पर हमला कर दिया। बचाव की कोशिश के बाद भी जानवर उन्हें खींच कर जंगल में ले गया। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास मौजूद अन्य ग्रामीण पहुंचते, तब तक जंगली जानवर जयराम को जख्मी कर भाग चुका था।
जख्मी जयराम को इलाज के लिए सीएचसी अमेठी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उन्हें मुंशीगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में जयराम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जानकारी वन विभाग को दी।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएचओ संग्रामपुर ईश नारायण मिश्र ने बताया कि जंगली जानवर के हमले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम वन कर्मियों के साथ मिलकर जांच पड़ताल कर रही है। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि जंगली जानवर के हमले से ग्रामीण की मौत की सूचना मिली है। राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी।
पत्नी बेहोश, बच्चों का रोकर बुरा हाल
जयराम की मौत के बाद पत्नी अमरावती बेहोश हो गई। होश में आने पर सिर्फ एक ही बात कहती कि मना किए थे न जाव, लेकिन नहीं मानें। बेटे बबलू, गुलाब, आशीष, सतीश, सचिन व शिवम तो बेटी आराधन व काजल का भी रो रोकर बुरा हाल है। इस घटना से क्षेत्रीय ग्रामीण भी दहशत में है।
गांव भेजी गई टीम
डीएफओ रणवीर मिश्र नेे बताया कि सूचना के बाद गांव में वन कर्मियों की टीम भेजी गई है। जानवर की तलाश की जा रही है। अभी तक किसी भी जानवर के पग चिन्ह नहीं मिले है। कॉबिंग व जांच के बाद पता चलेगा कि किस वन्य जीव ने अधेड़ पर हमला किया है।