{"_id":"68b49d2787261b2dfe0ce81e","slug":"a-kutcha-wall-collapsed-in-the-rain-a-teenager-died-after-being-buried-under-the-rubble-amethi-news-c-96-1-ame1002-147504-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बारिश में ढही कच्ची दीवार, मलबे में दबकर किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बारिश में ढही कच्ची दीवार, मलबे में दबकर किशोरी की मौत
Mon, 01 Sep 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
मुंशीगंज के उसरापुर गांव में दीपिका की मौत के बाद गमगीन परिजन। -संवाद
शाहगढ़। मुंशीगंज के उसरापुर गांव में रविवार सुबह अचानक एक मकान की कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दबने से 13 वर्षीय दीपिका की मौत हो गई, जबकि उसकी मां हीरावती घायल हो गई। राहत और बचाव कार्य के दौरान एक ग्रामीण आशीष पांडेय भी चोटिल हो गया।
स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार रात उनकी पत्नी और बेटी घर के बरामदे में टिनशेड के नीचे सो रही थीं। रविवार सुबह अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। चीख-पुकार पर गांव के लोग तुरंत एकत्र हुए और मलबे से सभी को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए सभी को सीएचसी शाहगढ़ ले जाया गया। दीपिका की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरीगंज इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
दो अन्य मकान भी गिरे
उसरापुर गांव में सोना देवी और विभा विश्वकर्मा के कच्चे मकान भी बारिश के दौरान गिर गए। दीवार और मकान गिरने से गृहस्थी और अन्य सामान दब गया, लेकिन किसी के मौजूद न होने के कारण जनहानि नहीं हुई। राजस्व कर्मी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
धरी रह गई आस, नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास
मनोज कुमार खेती-किसानी और मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। जमा पैसों से मकान बन रहा था, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने से अधूरा रह गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र होने के बावजूद लाभ नहीं मिला। मनोज का कहना है कि यदि आवास योजना का लाभ मिल गया होता, तो शायद उनकी बेटी आज जीवित होती। बीडीओ रतन सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में लाकर जांच की जाएगी।
बहन की मौत से भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल
दीपिका की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। भाई श्रीकांत और केशव का रो-रोकर बेहाल हैं। हीरावती घायल होने के बावजूद बार-बार बेटी का नाम लेते हुए फफक-फफक कर रोती रहीं। पिता मनोज कुमार भी सदमे में हैं। उच्च प्राथमिक स्कूल कसरावां के प्रधानाध्यापक मोहन ने बताया कि दीपिका कक्षा छह की होनहार छात्रा थी।
नियमानुसार मिलेगी आर्थिक सहायता
एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि उसरापुर गांव में कच्चा मकान गिरने की सूचना मिली है। राजस्व टीम मौके पर भेजी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद परिवार को शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी।