फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A direct bus will run from Amethi to Kathgodam.

Amethi News: अमेठी से काठगोदाम तक चलेगी सीधी बस

Thu, 18 Jun 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 18 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
A direct bus will run from Amethi to Kathgodam.
अमेठी। अमेठी डिपो से उत्तराखंड के काठगोदाम तक सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। बस संचालन शुरू होने पर जिले के लोगों को नैनीताल और कैंची धाम तक पहुंचने के लिए बार-बार वाहन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रोडवेज अधिकारियों ने रूट का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है और जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


डिपो अधिकारियों के अनुसार काठगोदाम रूट पर यात्रियों की मांग लंबे समय से उठ रही थी। बस सेवा शुरू होने से पर्यटन और धार्मिक यात्रा दोनों आसान हो जाएंगी। खासकर कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और नैनीताल घूमने वाले पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


डिपो इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि काठगोदाम रूट पर बस संचालन की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए आवश्यक परमिट और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। सभी स्वीकृतियां मिलने के बाद बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लंबे समय से थी सीधी बस की मांग
अमेठी और आसपास के क्षेत्रों के लोग लंबे समय से काठगोदाम और नैनीताल तक सीधी बस सेवा की मांग कर रहे थे। वर्तमान में यात्रियों को लखनऊ, बरेली या अन्य शहरों से बस अथवा ट्रेन बदलकर यात्रा करनी पड़ती है। सीधी बस सेवा शुरू होने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed