फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   87 women honored under mission shakti

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 87 महिलाएं सम्मानित

Sat, 21 Aug 2021 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
87 women honored under mission shakti
02 : गौरीगंज : मिशन शक्ति के तृतीय फेज कार्यक्रम में महिला कर्मचारी को सम्मानित करते जिला पंचायत अध? - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। मिशन शक्ति अभियान का तीसरा चरण शनिवार को समारोह पूर्वक शुरू हुआ। इस मौके पर पहले व दूसरे चरण में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 87 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिले में कई अन्य स्थानों पर भी इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

जिले में मिशन शक्ति अभियान के पहले व दूसरे चरण के सफल क्रियान्वयन के बाद शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में समारोह पूर्वक तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पहले व दूसरे चरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाली अलग-अलग विभाग की महिला कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अमेठी विधायक गरिमा सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने मिशन शक्ति के तहत कई क्षेत्रों में विभिन्न विभाग की महिला कर्मियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मिशन शक्ति का उद्देश्य तथा इसे संचालित कराने के लिए सरकार की मंशा को विस्तार से बताया। विधायक गरिमा सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली सूचीबद्ध सभी महिलाओं का हौसला बढ़ाया। सीडीओ ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों में बेसिक शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत राज विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा जिला नगरीय विकास अभिकरण विभाग तथा पुलिस विभाग की एक महिला एसएचओ समेत दस-दस तो स्वास्थ्य विभाग की 12 ग्राम्य विकास विभाग की 15 महिला कर्मियों को चिह्नित किया गया था। इस मौके पर डीपीओ प्रोवेशन सुनील कुमार तिवारी व इंद्रेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

निकाली जागरूकता रैली
मुसाफिरखाना। राजकीय पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति फेज थ्री के शुभारंभ मौके पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्राचार्य केसी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमाधिकारी डॉ. मनोज कुमार समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed