फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   8.50 lakhs were cheated by young men in the name of getting a job

Amethi News: नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 8.50 लाख ठगे

Sat, 18 Jan 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 18 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
8.50 lakhs were cheated by young men in the name of getting a job
अमेठी सिटी। नौकरी दिलवाने के नाम पर सीडीओ कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी ने युवक से 8.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की तो हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




अमेठी कोतवाली के नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक रायपुर फुलवारी निवासी अरविंद कुमार सरोज ने गत दिनों एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आवास विकास काॅलोनी निवासी सीडीओ कार्यालय में कार्यरत कर्मी राकेश सिंह पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था। आरोप है कि इकरारनामा में कर्मी ने 2.25 लाख रुपये सीडीओ को घूस देने की बात भी कही है।
विज्ञापन



आरोप है कि पूरे लेनदेन के दो चेक व वीडियो उसके मोबाइल में मौजूद हैं। पीड़ित की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात केस दर्ज किया। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed