फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   8.11 crore outstanding dues of dialysis, patients in trouble

Amethi News: डायलिसिस का 8.11 करोड़ बकाया, मरीजों पर संकट

Mon, 01 Apr 2024 04:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 01 Apr 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
8.11 crore outstanding dues of dialysis, patients in trouble
अमेठी सिटी। डायलिसिस के मरीजों के सामने एक बड़ा संकट है। दरअसल, बैंक गारंटी एक्सपायर होने से मई 2023 से सेवा प्रदाता कंपनी का 8.11 करोड़ रुपये बकाया है। इसको पर सेवा प्रदाता कंपनी ने 31 मार्च तक भुगतान न होने पर पहली अप्रैल से डायलिसिस बंद करने की बात कही है। स्वास्थ्य अधिकारी इसको लेकर पत्राचार कर रहे हैं।असैदापुर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट संचालित है। इसका संचालन कोलकाता की इसकैग संजीवनी प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। डायलिसिस के लिए छह बेड है। प्रतिदिन 18 मरीजों की डायलिसिस की जाती है। सेवा प्रदाता कंपनी के कोआर्डीनेटर संदीप कुमार पॉल ने सीएमएस को पत्र भेजा है, कहा गया है कि मई 2023 से अब तक 8.11 करोड़ रुपये बकाया है। इसका भुगतान न होने से डायलिसिस यूनिट के संचालन पर समस्या का हवाला देते हुए जांच सामग्री की अनुपलब्धता की बात कही है। 31 मार्च तक भुगतान न होने पर पहली अप्रैल से सेवा बंद करने की बात कही गई है।
विज्ञापन



इसलिए अटका भुगतान- स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि मई 2023 से कंपनी को भुगतान न होने के बारे में जानकारी की गई तो सामने आया कि कंपनी का बैंक गारंटी एक्सपायर हो गया था। निदेशालय स्तर से कंपनी को कई बार कहा गया लेकिन, इसे ठीक नहीं कराया गया। इसके कारण समस्या आई थी। करीब दस दिन पहले बैंक गारंटी की समस्या दूर हो सकी है, भुगतान की प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन



किन-किन मरीजों की होती है डायलिसिस
- सीनियर डायलिसिस टेक्नोलाॅजिस्ट अंकित शुक्ला का कहना है कि जब दोनों किडनी कार्य नहीं करती है तो उस स्थिति में किडनी का कार्य कृत्रिम विधि से करने की पद्धति को डायलिसिस कहते हैं। डायलिसिस एक प्रक्रिया है, जो किडनी की खराबी के कारण शरीर में एकत्रित अपशिष्ट उत्पादों और अतिरिक्त पानी को कृत्रिम रूप से बाहर निकालता है। डायलिसिस दो प्रकार की होती है। पहले में हीमोडायालिसिस व दूसरे में पेरीटोनियल डायालिसिस।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैंक गारंटी एक्सपायरी होने की मिली जानकारी
- यह प्रकरण पहली बार सामने आया है। इसमें अस्पताल प्रशासन की कोई चूक नहीं है। निदेशालय स्तर से जानकारी करने पर बैंक गारंटी एक्सपायर होने की जानकारी मिली है। समस्या का समाधान कराया जा रहा है। कोशिश है कि 31 मार्च से पहले भुगतान करवा दिया जाय ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो, अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
- डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed