{"_id":"61589ef28ebc3e628f6cd474","slug":"800-labor-daughters-registered-in-the-district-will-be-married-amethi-news-lko59832629","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पंजीकृत 800 श्रमिक पुत्रियों का होगा विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पंजीकृत 800 श्रमिक पुत्रियों का होगा विवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। शासन ने श्रम विभाग में पंजीकृत 800 श्रमिकों के पुत्रियों का सामूहिक विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य निर्धारण के बाद श्रम विभाग को प्रचार प्रसार कर आवेदन प्राप्त करने को कहा है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में मंडल स्तर पर आयोजित होगा। प्रत्येक जोड़े को 75 हजार रुपये नगद की राशि दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश सन्निनिर्माण कर्मकार बोर्ड श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है। शासन ने जिले को 800 पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियों का विवाह करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य निर्धारण के बाद अफसरों को पत्र भेजकर प्रचार प्रसार करते हुए आवेदन मांगा गया है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम मंडल स्तर पर अयोध्या में नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा।
विवाह के लिए सहमति पत्र मिलने के बाद विवाह से पूर्व दस हजार रुपये तो विवाह के बाद 65 हजार रुपये अनुदान राशि के रूप में श्रमिक के खाते में भेजी जाएगी। सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह ने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों से सामूहिक विवाह के संबंध में आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन के बाद दोनों पक्षों की ओर से सहमति मिलने के बाद उन्हें सूचीबद्ध करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।