{"_id":"613b98418ebc3ec36e6e3145","slug":"7371-desk-bench-will-be-purchased-with-3-39-crores-amethi-news-lko594962846","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.39 करोड़ से क्रय होंगी 7371 डेस्क व बेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.39 करोड़ से क्रय होंगी 7371 डेस्क व बेंच
विज्ञापन
16 : गौरीगंज : जगदीशपुर कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में डेस्क-बेंच पर पढ़ाई कर रहे बच्चे। - संवा
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। उच्च प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को शिक्षित करने के लिए शैक्षिक सत्र 2021-22 में 322 यूपीएस स्कूलों में डेस्क-बेंच की आपूर्ति होगी। विभाग की मांग पर 7371 डेस्क-बेंच के लिए 3.39 करोड़ रुपये आवंटित होने के बाद विभाग जेम पोर्टल से इन्हें क्रय करने की तैयारी में जुटा है। 4600 रुपये प्रति डेस्क बेंच की दर से क्रय करने के बाद जिले में संचालित 465 यूपीएस स्कूलों में बच्चों को डेस्क व बेंच पर शिक्षित किया जाएगा।
कायाकल्प योजना से परिषदीय स्कूलों को आकर्षक व सुविधा से लैस करने के साथ बच्चों को बैठने के लिए बेंच व पढ़ने के लिए डेस्क मिलेगी। जिले में संचालित 236 यूपीएस व 196 कंपोजिट स्कूल के साथ ही 33 सहायता प्राप्त व 232 वित्त विहीन जूनियर हाईस्कूल चिह्नित किए गए हैं।
वित्त विहीन स्कूलों में प्रबंधक की ओर से व्यवस्था करने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने कई कंपनियों से समन्वय स्थापित कर यूपीएस में डेस्क-बेंच की आपूर्ति कराई थी। शेष बचे 322 जूनियर हाईस्कूल में डेस्क व बेंच की व्यवस्था करने के लिए जिला समन्वयक निर्माण अखिलेश श्रीवास्तव ने 7371 डेस्क-बेंच क्रय का प्रस्ताव तैयार कर धनावंटन की मांग शासन से की थी।
विज्ञापन
प्रस्ताव पर शासन से मंजूरी मिलने के बाद 4200 रुपये प्रति डेस्क बेंच की दर से तीन करोड़ 39 लाख छह हजार 600 रुपये आवंटित हुए हैं। धनावंटन के बाद जेम पोर्टल से विभाग डेस्क बेंच क्रय कर जल्द ही स्कूलों में आपूर्ति कर बच्चों को डेस्क बेंच पर शिक्षित करेगा। बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि नियमानुसार जेम पोर्टल से डेस्क बेंच क्रय करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही क्रय कर स्कूलों को आपूर्ति दी जाएगी। दूसरे चरण में प्राथमिक स्कूलों में डेस्क बेंच का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।