फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   72 Power Cuts in 24 Hours Amidst Scorching Heat

Amethi News: भीषण गर्मी में 24 घंटे में 72 बार कटौती

Wed, 27 May 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 27 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
72 Power Cuts in 24 Hours Amidst Scorching Heat
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी के बीच जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर से लेकर गांव तक रातभर चली बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की नींद तक छीन ली। गर्मी से बेहाल लोगों को रात जागकर काटना पड़ी। घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। उमस और गर्मी से बेहाल लोग रातभर जागने को मजबूर रहे।
विज्ञापन



बिजली की निर्बाध आपूर्ति के दावे के इतर बीते 24 घंटे में शहर में 72 बार बिजली कटौती हुई। सोमवार रात 8:20 बजे आपूर्ति ठप हुई जो 10:15 बजे बहाल हुई। इसके बाद 11 बजे फिर बिजली गुल हो गई और रात 1:20 बजे आपूर्ति बहाल हुई। भोर में 4:41 बजे फिर बिजली चली गई और सुबह 6:15 बजे आपूर्ति आई।
विज्ञापन



इसके अलावा दिनभर होती रही 10 से 15 मिनट की कटौती से लोग परेशान रहे। मंगलवार दोपहर 2:30 बजे से चार बजे के बीच 13 बार बिजली कटौती दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed