फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   61 new corona patient in amethi

अमेठी में टूटा रिकार्ड, एक दिन में मिले 61 पॉजिटिव

Sat, 05 Sep 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
61 new corona patient in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में शुक्रवार देर रात आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 61 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोरोना के प्रारंभ से अब तक यह एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिलने का रिकॉर्ड है। एक साथ बड़ी संख्या में मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम के निर्देश पर संक्रमितों में से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ शेष को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

पांच मई के बाद से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में एक साथ 61 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस रिपोर्ट ने जिले में पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों का रिकार्ड ही तोड़ दिया। देर शाम आई रिपोर्ट में भादर ब्लॉक के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में तैनात 11 जवान व एक अन्य के अलावा अमेठी व गौरीगंज ब्लॉकों के अलग-अलग गांवों के 12-12, बाजार शुकुल ब्लॉक के अलग-अलग गांवों के आठ, जगदीशपुर ब्लॉक के छह, शाहगढ़ व जामों ब्लॉक के चार-चार तथा भेटुआ, सिंहपुर व मुसाफिरखाना ब्लॉक के एक-एक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें से आठ की जांच रिपोर्ट लखनऊ स्थित प्रयोगशाला से तो शेष की जांच एंटीजन के जरिए हुई थी। देर रात पूरी संकलित रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मरीजों में से कुछ को अस्पताल (संख्या ज्ञात नहीं) में भर्ती कराने के साथ ही शेष को होम आइसोलेट रहते हुए चिकित्सकों के संपर्क में रहने की अनुमति दी गई है। डीएम ने संक्रमित क्षेत्र को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रोटोकाल के तहत कार्रवाई पूरी करने के लिए मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठित टीमें शनिवार को संक्रमित क्षेत्र को सील कर सैनिटाइज करने के साथ थर्मल स्क्रीनिंग की मदद से संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच में करने में जुटी हैं। डीएम ने बताया कि शुक्रवार रात तक जिले में कुल 1,413 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 10 की मौत हो चुकी है और 1,042 लोग इलाज के उपरांत सही हो चुके हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 361 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed