{"_id":"61e44a2e36557b5456512cb7","slug":"56-found-infected-including-district-malaria-officer-amethi-news-lko613747135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मलेरिया अधिकारी समेत 56 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मलेरिया अधिकारी समेत 56 मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में हर रोज बढ़ती जा रही है। रविवार देर शाम आई रिपोर्ट में डीएमओ समेत 56 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आते ही सभी रैपिड रिस्पांस टीमें सक्रिय हो गईं। सरकारी विभागों के अफसर व कर्मी तो स्वयं होम क्वारंटीन हो गए वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमितों के घर पहुंची स्वास्थ्य टीमें कोरोना नियमों का पालन कराने में जुट गईं।
जिले में कोरोना की रफ्तार हर रोज बढ़ती जा रही है। पिछले तीन दिनों से बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिल रहे हैं। शुक्रवार को 72, शनिवार को 84 तो रविवार को आई रिपोर्ट में 56 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को आई रिपोर्ट में जिला मलेरिया अधिकारी भीखुउल्लाह, जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पीतांबर कनौजिया समेत कुल 56 लोग पॉजिटिव मिले।
रिपोर्ट के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र गौरीगंज में 19, भेटुआ, बाजार शुकुल व जगदीशपुर में पांच-पांच, अमेठी में आठ, मुसाफिरखाना में तीन, जामो में दो, शाहगढ़, सिंहपुर व तिलोई में एक-एक तथा अन्य के रूप में दर्ज छह लोगों का नाम शामिल है।
विज्ञापन
हर रोज बड़ी संख्या में मिल रहे संक्रमितों के चलते लोगों में हड़कंप है। रविवार को भी रिपोर्ट मिलते ही जहां सरकारी अफसर व कर्मी स्वयं होम क्वारंटीन हो गए हैं वहीं संबंधित ब्लॉक क्षेत्र की रैपिड रिस्पांस टीमें सक्रिय कर दी गईं। रिपोर्ट के आधार पर टीमें संक्रमितों के गांव पहुंचकर उन्हें पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवा की किट मुहैया कराने में जुटी रहीं।
सभी की तबीयत सही होने के चलते उन्हें घर पर ही आइसोलेट करा दिया। परिवारीजनों के साथ ही आसपास के लोगों को बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी देते हुए कोरोना नियमों का पालन करने की अपील भी स्वास्थ्य कर्मी कर रहे हैं।