फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   54 workers showed up for digging the pond, work stopped

Amethi News: तालाब खोदाई में दिखाए 54 मजदूर, काम मिला बंद

Mon, 20 Jan 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 20 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
54 workers showed up for digging the pond, work stopped
अमेठी सिटी। मनरेगा कार्य में लगाए गए मजदूरों की ऑनलाइन फर्जी हाजिरी और कई काम के बदले एक ही फोटो एप पर अपलोड कर दी जा रही है, जबकि धरातल पर मनरेगा मजदूर कम मिले या नहीं दिख रहे हैं। मनरेगा लोकपाल के निरीक्षण में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन




विकास खंड जामो की ग्राम पंचायत घोसियान में सतिया तालाब खोदाई का कार्य चल रहा है। मनरेगा लोकपाल ओजस्कर पांडेय ने बताया कि जहां छह मस्टर रोल पर 54 मजदूर कार्यरत हैं, जिसमें 30 पुरुष व 29 महिला मजदूर काम कर रहे हैं। 15 जनवरी को निरीक्षण में धरातल पर एक भी मजदूर नहीं दिखा। काम बंद था। मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने का आरोप है।
विज्ञापन



मनरेगा लोकपाल ने बताया कि ग्राम प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक, सचिव व तकनीकी सहायक की इच्छा से फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है। वहीं दूसरी शिकायत विकास खंड जामो की ही ग्राम पंचायत गौरा की थी। जांच के दौरान वहां भी समान स्थिति पाई गई। गौरा के राजा सरनाम सिंह पुरवा में तालाब की खोदाई का कार्य चल रहा है, जहां 66 मजदूरों की हाजिरी भरी जा रही है, जबकि धरातल पर केवल 14 मजदूर काम करते पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में मनरेगा में फर्जी हाजिरी से शुरू हुआ खेल अब फर्जी फोटो से फोटो की उपस्थिति तक जा पहुंचा है। लोकपाल ने बताया कि पुरानी फोटो इस्तेमाल कर बिना कार्य कराए ही अपलोड किया जा रहा है, जिससे मस्टररोल पूरा कर भुगतान निकाला जा सके। इस पूरे प्रकरण में तकनीकी सहायकों का अहम रोल होता है। मनरेगा लोकपाल ने बताया कि दो बार के निरीक्षण के बाद भी घोसियान में कोई मजदूर कार्य पर नहीं मिले, ऐसे में इस कार्य में किसी भी प्रकार का भुगतान होने नहीं दिया जाएगा। ग्राम पंचायत गौरा में भी सिर्फ कार्य पर लगे 14 मजदूरों को ही भुगतान किया जाएगा। संबंधित सचिव, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






ठंड के चलते नहीं पहुंचे मजदूर
जामो के बीडीओ विजयंत सिंह ने बताया कि दोनों जगहों पर निर्माण कार्य चल रहा है। मस्टररोल भले ही बनाया गया हो, लेकिन ठंड के चलते श्रमिक नहीं पहुंचे, ऐसे में उनकी हाजिरी भी नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed