फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   53.66 lakh saplings will be planted in the district today.

Amethi News: जिले में आज लगाए जाएंगे 53.66 लाख पौधे

Sun, 12 Jul 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 12 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
53.66 lakh saplings will be planted in the district today.
अमेठी सिटी। वन महोत्सव के तहत रविवार को जिलेभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत एक ही दिन में 53 लाख 66 हजार 100 पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पौधे संबंधित स्थलों तक पहुंचा दिए गए हैं। रविवार को जिलेभर में ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, सड़क किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन




अभियान में वन विभाग के साथ ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत, पुलिस तथा अन्य विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण करेंगे। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना और उनके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन


अभियान का मुख्य कार्यक्रम तिलोई तहसील के मोहिया केसरिया गांव में होगा। यहां नोडल अधिकारी एवं महानिदेशक आयुष चेत्रा वी तथा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन और ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समयबद्ध पौधरोपण कराने और रोपे गए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। वन विभाग ने पूरे अभियान की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया है, जिससे जिलेभर में पौधरोपण की प्रगति पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed