फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   48.23 crore rupees of Samman Nidhi sent to the accounts of 2.41 lakh farmers

Amethi News: 2.41 लाख किसानों के खातों में भेजे सम्मान निधि के 48.23 करोड़ रुपये

Thu, 20 Nov 2025 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
48.23 crore rupees of Samman Nidhi sent to the accounts of 2.41 lakh farmers
अमेठी सिटी। जिले के 2.41 लाख किसानों के खाते में 48,23,76,000 रुपये भेजे गए। ये किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त है। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार सहित सभी विकासखंड में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। किसानों को प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण का वीडियो दिखाया गया।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त बुधवार को जारी हुई। जिले में कुल 3,63,546 किसान कृषि विभाग में पंजीकृत हैं। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल पर 3,54,000 किसान हैं। 21वीं किस्त के लिए 2,41,188 किसानों का डाटा मिला है। इन किसानों की भूलेख अंकन, आधार सीडिंग व ई केवाईसी हुई है। विभाग ने इस डाटा को पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही जैसे जैसे शासन से डाटा मिलेगा, अपलोड किया जाएगा। उपकृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त भेजी जा रही है। विकास भवन सभागार में जिलाध्यक्ष भाजपा सुधांशु शुक्ल, उपकृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायत भवनों में किसानों को लाइव प्रसारण का वीडियो दिखाया गया। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण कर कृषि तकनीक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed