फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   46 Panchayat secretaries will not get their February salary

46 पंचायत सचिवों का फरवरी का वेतन नहीं पाएंगे

Sun, 07 Feb 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
46 Panchayat secretaries will not get their February salary
गौरीगंज (अमेठी)। ग्राम पंचायतों को सामुदायिक प्रसाधन व पंचायत भवन से लैश करने में लापरवाही बरतना जिले के 46 पंचायत सचिवों को भारी पड़ा। लगातार निर्देशों के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा रहने पर डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने सख्त रूख अख्तियार किया है। डीएम के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद डीपीआरओ ने सभी का फरवरी माह का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

वेतन रोकने के बाद डीपीआरओ ने सभी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में मानक के अनुसार आवंटित धनराशि से पंचायत भवन व सामुदायिक प्रसाधन भवन का निर्माण पूरा करने को कहा है। डीपीआरओ ने निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जियोटैगिंग कर फोटोग्राफ्स व प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। डीपीआरओ ने एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूरा कर क्रियाशील न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीपीआरओ की कार्रवाई से पंचायत विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed