फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   46 master trainers will train one thousand personnel

एक हजार कार्मिकों को 46 मास्टर ट्रेनर करेंगे प्रशिक्षित

Fri, 07 Jan 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
46 master trainers will train one thousand personnel
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। मतदान कार्मिक द्वारा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब मतदेय स्थलों के अनुसार मतदान कार्मिकों को चिह्नित कर उन्हें प्रशिक्षित कराने की कवायद में मतदान कार्मिक/सीडीओ जुटी हैं।
विज्ञापन

मतदान कार्मिक/सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने की कवायद में जुटी हैं। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में स्थित 1620 मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सीडीओ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पूर्व में ही जिले को 12 जोन और 126 सेक्टर में विभाजित किया जा चुका है।
विज्ञापन

मतदान कार्मिक की ओर से सभी जोनल सेक्टर के साथ ही 46 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित कराया जा चुका है। अब चुनाव संपन्न कराने के लिए चारों विधानसभा के 898 मतदान केंद्र तथा 1620 मतदेय स्थलों पर मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाने की कवायद अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि निर्धारित मतदान केंद्रों के अनुसार मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए कुल 14,271 मतदान कार्मिकों की आवश्यकता होगी। इसमें दस फीसदी बढ़ाकर कुल 15 हजार 698 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जानी है।

कहा कि मतदान कार्मिकों की सूची अपलोड करने का काम पूरा कर लिया गया है। इन कार्मिकों को पूर्व से प्रशिक्षित 46 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित करेंगे। इनका सहयोग सभी 12 जोनल व 126 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे। सीडीओ ने कहा कि उनकी ओर से तकरीबन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed