{"_id":"6a4176dceb535ad7890e51b7","slug":"442-patients-treated-at-the-fair-amethi-news-c-96-1-ame1008-169332-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेले में 1,442 मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेले में 1,442 मरीजों का उपचार
Mon, 29 Jun 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
. गोसाईंगज पीएचसी पर मरीज का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। डॉक्टर साहब...15 दिनों से हाथ, पैर और कमर में दर्द हो रहा है। दवा खाने तक आराम रहता है, फिर दर्द शुरू हो जाता है। इसी उम्मीद से आज जन आरोग्य मेले में आई हूं कि शायद अब राहत मिल जाए। पीठीपुर निवासी सविता ने रविवार को गोसाईगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य मेले में यह दिक्कत बताई। मेले में पहुंचे अधिकांश लोग लंबे समय से दर्द, खुजली और मौसमी बीमारियों से जूझते मिले।
जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित जन आरोग्य मेले में 1,442 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। गंभीर हालत वाले 17 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। सर्दी, जुकाम, बुखार, खुजली, पेट दर्द और शरीर दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही।
गोसाईगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 11:35 बजे तक 75 मरीज पहुंच चुके थे। इनमें 25 मरीजों की जांच कर उपचार शुरू किया गया। महराजपुर निवासी रामलली ने बताया कि तीन महीने से कमर दर्द की समस्या बनी हुई है। मुरारपुर निवासी राधेश्याम ने कहा कि पांच महीने से पूरे शरीर में खुजली हो रही है, लेकिन अब तक राहत नहीं मिली। सुंदरपुर निवासी रामराज दो दिन से बुखार और बदन दर्द से परेशान होकर मेले में पहुंचे।
विज्ञापन
डॉ. संजय गुप्ता की मौजूदगी में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। साथ ही खानपान, स्वच्छता और नियमित उपचार अपनाने की सलाह भी दी। जिले के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं।