{"_id":"6467bc74e06a42be7c0cc878","slug":"427-council-schools-will-study-on-led-screen-amethi-news-c-13-1-244446-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 427 परिषदीय स्कूलों में एलईडी स्क्रीन पर होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 427 परिषदीय स्कूलों में एलईडी स्क्रीन पर होगी पढ़ाई
Fri, 19 May 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
- योजना के पहले चरण पर खर्च होंगे 9.39 करोड़ रुपये
- 80 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगी ब्लैक बोर्ड से मुक्ति
संंवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल अब ब्लैक बोर्ड की जगह एलईडी स्क्रीन पर पढ़ाई करेंगे। इस कवायद को इंटीग्रेटेड स्कीम फॉर स्कूल शिक्षा योजना के तहत मूर्त रूप दिया जाएगा। योजना के पहले चरण में 200 से ऊपर छात्र संख्या के 427 स्कूलों का चयन किया गया है। 80 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित करने की इस योजना पर करीब 9.39 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग सर्व शिक्षा अभियान के तहत छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की शैक्षिक नींव मजबूत करने में जुटा है। इसी कवायद के तहत अब तक जिले के 117 स्कूलों में स्मार्ट क्लास (परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक से लेकर केजीबीवी तक) का संचालन हो रहा है।
इस कवायद को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार की ओर से 2022-23 की वार्षिक कार्ययोजना को भी मंजूरी मिल चुकी है। पहले चरण में 200 से अधिक छात्र संख्या वाले परिषदीय स्कूलों को स्मॉर्ट बनाया जाना है। प्रति स्कूल करीब 2.40 लाख रुपये (427 स्कूलों पर नौ करोड़ 39 लाख 40 हजार) खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
इन स्कूलों के लिए एलईडी, टीवी व इनवर्टर की खरीद होगी। बच्चों की सीखने व समझने की क्षमता के अनुसार ऑनलाइन शैक्षिक पाठ्यक्रम व डिजिटल लाइब्रेरी की मदद ली जाएगी। उपकरण स्थापित करने की जिम्मेदारी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड को दी गई है। धन मिलने के बाद नामित संस्था की मदद से प्रस्तावित स्कूल को स्मार्ट क्लास की सुविधाओं से लैस किया जाएगा। उपकरणों के रखरखाव व सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक के साथ संबंधित ग्राम प्रधान की होगी।
वर्जन
स्मार्ट क्लास के संचालन से परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर सुधरेगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही धन आवंटन की उम्मीद है। धन मिलते ही सुविधाएं जुटाकर स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-संगीता सिंह, बीएसए