फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   400 people reached at a time for covid vaccination

टीका लगवाने एक साथ पहुंचे 400 लोग, फैली अव्यवस्था

Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
400 people reached at a time for covid vaccination
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय सीएचसी पर सोमवार को चला कोविड वैक्सीनेशन कैंप में एक साथ 400 लोगों के पहुंचने से अव्यवस्था फैल गई। लोग चिलचिलाती धूप में लाइन लगाकर घंटों बाहर खड़े रहे। इससे खासकर महिलाओं में काफी आक्रोश दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए कैंप लगाया गया। उमड़ी भीड़ ने अस्पताल की व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। सोमवार को ही महिलाओं को नसबंदी के लिए बुलाया गया था। स्थिति बेकाबू देख कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। यहां तक की ओपीडी में दिखाने आए मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए महिलाएं चिलचिलाती धूप में बाहर खड़ी रहीं। विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों ने कोई भी व्यवस्था नहीं कराई। इसी कारण टीकाकरण कराने आईं महिलाओं व पुरुषों के बीच काफी कहासुनी होती रही। लोगों का गुस्सा स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि 200 महिला और 200 पुरुष कुल 400 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। सभी को टोकन दिया गया था। किंतु इससे अधिक लोग एकाएक सीएचसी पर पहुंच गए जिससे अव्यवस्था फैल गई। इसके चलते महिलाओं का ऑपरेशन कैंप स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed