{"_id":"6849d912be03da3abc073cb8","slug":"400-meritorious-students-honored-in-fddi-amethi-news-c-96-1-ame1022-142299-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एफडीडीआई में 400 मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एफडीडीआई में 400 मेधावी सम्मानित
Thu, 12 Jun 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, बाराबंकी व उन्नाव जनपद के 58 स्कूलों के लगभग 400 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे पर सम्मान मिलने की खुशी साफ दिखी।
सम्मान समारोह में जिले में टॉप 10 मेधावियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक सुनील कुमार द्विवेदी के अलावा जान फर्नांडीस, अरविंद श्रीवास्तव, विष्णु सिंह व नलिन पांडेय आदि मौजूद रहे। साथ ही विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक व बच्चों के अभिभावकों ने भी सहभागिता की। छात्र-छात्राओं ने एफडीडीआई जैसे बड़े संस्थान में सम्मान पाकर गर्व का अनुभव किया।
समारोह में वक्ताओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। संस्थान के निदेशक ने समारोह में आए मेधावियों से कहा कि उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करना होगा। कहा कि सफलता का अब तक कोई शाॅर्टकट नहीं बना है। कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति संकल्प ही कामयाबी की राह पर आगे बढ़ाता है। समारोह के दौरान मेधावियों ने एक-दूसरे से संवाद किया और आगे की पढ़ाई को लेकर चर्चा की। अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।