{"_id":"5f11d7038ebc3e6374562fc0","slug":"383-challan-amethi-news-lko5312157131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क नहीं लगाने पर 383 का हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क नहीं लगाने पर 383 का हुआ चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए जारी नियमों के साथ ही यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। बृहस्पतिवार दिन में चलाए गए अभियान में मास्क नहीं लगाने, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने तथा तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 639 का चालान किया गया। दिन भर में साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
कोविड-19 से बचाव के लिए शासन व जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन कराने को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर जिले में प्रतिदिन नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कर्मी जहां लोगों को इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं वहीं उल्लंघन करने वालों का चालान कर उन पर भारी भरकम जुर्माना भी लगा रहे हैं।
एसपी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बृहस्पतिवार को चले अभियान में बिना मास्क लगाकर बाहर निकले 383 लोगों का चालान करते हुए उन पर एक लाख 25 हजार 50 रुपये का जुर्माना काटा गया। एडवाइजरी के अनुसार अन्य नियमों के उल्लंघन में 98 लोगों का चालान कर 27 हजार 500 रुपये का जुर्माना किया गया। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट व बिना मास्क मिले 258 लोगों के वाहनों का ई-चालान करते हुए उन पर दो लाख 98 हजार 700 रुपये का जुर्माना किया गया। ।