फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   33 local found Corona positive

1,436 सैंपलों में 33 स्थानीय मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 06 Oct 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
33 local found Corona positive
अमेठी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीमी होती दिख रही है। सोमवार रात आई 1,436 सैंपलों की रिपोर्ट में 1,403 निगेटिव तो 33 पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन को सोमवार देर रात तीन, चार व पांच अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों से एंटीजन, ट्रूनॉट व रैपिड टेस्ट विधि से 1,436 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट मिली।
विज्ञापन

रिपोर्ट में 33 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव तो 1,403 की रिपोर्ट निगेटिव मिली। रिपोर्ट मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती व होम आइसोलेट 35 संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले लोगों में जगदीशपुर ब्लॉक में 11, भादर व गौरीगंज ब्लॉक के तीन-तीन, जामो के छह, अमेठी ब्लॉक के नौ तथा भेटुआ ब्लॉक के एक एक लोग शामिल हैं। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 2,485 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 2,170 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 21 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 394 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed