{"_id":"68b49e6aa8bbb66f300ad429","slug":"3099-patients-were-treated-in-the-fair-amethi-news-c-96-1-ame1008-147547-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेले में 3099 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेले में 3099 मरीजों का हुआ इलाज
Mon, 01 Sep 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
सैंठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। -सं
अमेठी सिटी। जिले के सभी 30 पीएचसी पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 3099 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं 27 गंभीर मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
जिले के गौरीगंज सीएचसी क्षेत्र स्थित सैंठा पीएचसी पर प्रभारी डॉ. एचपी यादव की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इसमें लगे फार्मासिस्ट विक्रम प्रसाद, स्टाफ नर्स प्रतिभा सोनी, एलटी सूर्यभान कुशवाहा, एएनएम पूजा तिवारी व कंचन पांडेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्रोपती देवी व जगदीश प्रसाद मौजूद मिले। 12:45 बजे 66 मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। लैब टेक्नीशियन ने 11 मरीजों की जांच की थी।
मेले में पहुंचे छिटेपुर गांव निवासी बुजुर्ग सिकंदर ने बताया कि लगातार बुखार आ रहा है। दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है। पिछली बार मेले में आए थे तो चिकित्सक ही नहीं मिले। इस बार जांच तो नहीं हुई, लेकिन चिकित्सक ने दवा दी है और सावधानी बरतने को कहा है। सैंठा निवासी साबिरा ने बताया कि जोड़ों में दर्द की समस्या लगातार बनी हुई है। बाहर से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिल पा रहा है। चिकित्सक ने दवा दी है।
विज्ञापन
पहाड़गंज निवासी रामबरन ने बताया कि उनको और उनकी पौत्री आर्या को फोड़े फुंसी हो गए हैं। बाहर से दवा ली थी, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने संग गंदे पानी में न जाने व सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके साथ ही सभी पीएचसी पर मौजूद चिकित्सकों ने डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, बुखार आदि से बचने को लेकर लोगों को जागरूक किया।