{"_id":"605b7ffe8ebc3e590f3cef31","slug":"291-objections-on-provisional-panchayat-reservation-list-amethi-news-lko571234326","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतिम पंचायत आरक्षण सूची पर 291 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतिम पंचायत आरक्षण सूची पर 291 आपत्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी आरक्षण की अनंतिम सूची पर 291 लोगों ने आपत्ति दाखिल की है। आपत्तियों को संकलित करने के बाद जिला स्तरीय सब कमेटी ने बुधवार से इनकी जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद डीएम की अगुवाई में गठित जिला स्तरीय कमेटी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 26 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
पिछले दिनों पंचायतीराज विभाग ने 36 जिला पंचायत सदस्य, 13 ब्लॉक प्रमुख, 877 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 682 ग्राम प्रधान तथा 8,620 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अनंतिम आरक्षण सूची प्रकाशित की थी। सूची प्रकाशित करने के बाद 23 मार्च तक प्रत्यावेदन दाखिल करने का समय निर्धारित किया गया था। समयावधि में जिला पंचायत सदस्य पद पर भेटुआ ब्लॉक में सर्वाधिक आठ तो गौरीगंज, बहादुरपुर, तिलोई व भादर में दो-दो तथा संग्रामपुर व अमेठी में एक-एक आपत्ति आई हैं।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर तिलोई में एक प्रत्यावेदन दाखिल हुआ है। इसी तरह बीडीसी पद के लिए जारी आरक्षण पर अमेठी में छह, शाहगढ़, मुसाफिरखाना व भादर में पांच-पांच, सिंहपुर व बहादुरपुर में तीन-तीन तथा भेटुआ में दो व संग्रामपुर मेें एक आपित्त दाखिल हुईं। ग्राम प्रधान पद के लिए गौरीगंज व भादर से 21-21, अमेठी से दस, शाहगढ़ से 18, मुसाफिरखाना से 13, जगदीशपुर से 26, बाजार शुकुल से नौ, सिंहपुर से 28, बहादुरपुर से सात, तिलोई से चार, जामो से 36, भेटुआ से 17 तथा संग्रामपुर से 25 आपत्तियां आई हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य पद पर गौरीगंज में एक व सिंहपुर व तिलोई में तीन-तीन आपत्ति आई हैं। आपत्ति दाखिल करने का समय बीत जाने के बाद पंचायतीराज विभाग ने जिला स्तरीय अधिकारियों की अगुवाई में गठित सब कमेटी को आपत्तियों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। सब कमेटी ने जांच के बाद आपत्तियों का निस्तारण शुरू कर दिया है। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि आपत्तियों की जांच व निस्तारण के बाद 26 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची जारी की जाएगी।