फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   271 candidates leave tgt exam

271 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीजीटी परीक्षा

Sat, 07 Aug 2021 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
271 candidates leave tgt exam
09 : अमेठी : शिव प्रताप इंटर कॉलेज गेट पर टीजीटी परीक्षा में शामिल होने पहुंचे परीक्षार्थी। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की लिखित परीक्षा शनिवार को सुरक्षा व निगरानी के बीच चार केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा के लिए दो पालियों में पंजीकृत 2,180 अभ्यर्थियों में से 271 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। केंद्रों पर स्क्रीनिंग के बाद मास्क व सैनिटाइजर के साथ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तो अफसर परीक्षा का निरीक्षण करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित इंटर कॉलेजों में रिक्त सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए टीजीटी परीक्षा शनिवार को जिले के चार केेंद्रों पर आयोजित हुई।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण के बीच परीक्षा के लिए विभाग ने स्कूलों के गेट पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद मास्क व सैनिटाइजर के साथ प्रवेश दिया। प्रवेश पाने के बाद पहली पाली में रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज में 288 में से 248 परीक्षार्थी शामिल हुए तो 40 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी केंद्र पर दूसरी पाली में पंजीकृत 204 में से 164 परीक्षार्थी शामिल हुए तो 40 अनुपस्थित रहे। शिव प्रताप इंटर कॉलेज में पहली व दूसरी पाली में 600-600 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। पहली पाली में 540 तो दूसरी पाली में 530 परीक्षार्थी ही शामिल हुए।
जीआईसी टीकरमाफी में पहली पाली में 288 में 257 उपस्थित तो 31 अनुपस्थित रहे तो रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर में पंजीकृत 200 में से 170 शामिल हुए तो 30 अनुपस्थित रहे। एएओ आशुतोष मिश्र व जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में गठित सचल दल व डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा समेत अफसर लगातार भ्रमण कर परीक्षा की निगरानी करते रहे।

स्कूलों में नामित पर्यवेक्षक, स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रश्नपत्रों का बंडल पहुंचाने के साथ कोषागार में जमा करने में डटे रहे। केंद्र व्यवस्थापक व माध्यमिक शिक्षा विभाग रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि रविवार को टीजीटी परीक्षा में 2,017 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed