{"_id":"6792915117fff8db870cffe7","slug":"26800-quintals-of-urea-reached-the-district-farmers-will-get-relief-amethi-news-c-96-1-ame1008-133638-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जिले में पहुंची 26800 क्विंटल यूरिया, किसानों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जिले में पहुंची 26800 क्विंटल यूरिया, किसानों को मिलेगी राहत
Fri, 24 Jan 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूरिया के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है, वहीं जिले में बुधवार रात 26800 क्विंटल (60300 बोरी) इफको यूरिया की रैक पहुंच गई। इफको केंद्रों और समितियों पर ट्रकों के माध्यम से यूरिया भेजी जा रही है। इससे किसानों को राहत मिलेगी।
जिले में इस समय गेहूं की फसल में यूरिया डाली जा रही है, जिससे मांग बढ़ गई है। जिले में अक्तूबर से 31 जनवरी तक करीब 306740 क्विंटल यूरिया की मांग होती है। इस माह में 150000 क्विंटल यूरिया वितरित होनी थ, जिसके सापेक्ष अब तक करीब 125000 क्विंटल यूरिया का वितरण हो चुका है। कृषि विभाग की मांग पर बुधवार रात इफको की 26800 क्विंटल की रैक गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंची।
विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में रात से ही समितियाें पर यूरिया ट्रकों के माध्यम से भेजना शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को 19 समितियों और इफको केंद्रों पर भेजी गई। जिले में 45000 क्विंटल यूरिया का स्टॉक था। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 26800 क्विंटल इफको यूरिया की रैक आ गई है। समितियों व इफको केंद्रों पर मांग के अनुरूप भेजी जा रही है। इस समय पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
विज्ञापन
किसान बोले, नहीं मिल रही यूरिया
ठेंगहा के किसान कमलदेव मिश्र ने बताया कि उन्हें गेहूं की सिंचाई बिना यूरिया के ही करनी पड़ी। 10 दिन बाद भी यूरिया नहीं मिल रही है। इसके चलते गेहूं की पौध का अपेक्षित विकास नहीं होगा। साधन सहकारी समिति पर यूरिया की उपलब्धता नहीं है। हरिवंश का पुरवा के लालता प्रसाद मिश्र ने बताया कि यूरिया सहकारी समिति के साथ खुले बाजार में भी नहीं मिल रही है। जिसके पास है, भी वह महंगे दाम पर बेच रहा है। इससे किसान का हर तरह से नुकसान हो रहा है। विशेषरगंज के राकेश मिश्र और ताला के अरविंद शुक्ला ने बताया कि यूरिया की भारी किल्लत चल रही है।