फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2601 patients were treated in the fair

Amethi News: मेले में 2601 मरीजों का हुआ इलाज

Mon, 05 May 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 05 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
2601 patients were treated in the fair
अमेठी सिटी। जिले के सभी 30 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें 2601 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। गंभीर मिले 75 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। वहीं, मेले में आए आयुष्मान पात्रता सूची व 70 वर्ष आयुवर्ग के बुजुर्गों के 41 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन



गौरीगंज सीएचसी के जेठू मवई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. पीतांबर कनौजिया की मौजूदगी में जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सुबह करीब 11:02 बजे मेले में फार्मासिस्ट कंतलाल गौड़, एएनएम सुजाता सिंह व कल्पना, एलए अखिलेश तिवारी, वार्ड बॉय विजय प्रकाश शुक्ल, संगिनी आशा पाल, अजय व होमियोपैथ चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार मौजूद थे। सीएचओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मेले से नदारद थे। उस समय तक मेले में करीब 13 मरीजों का इलाज और तीन मरीजों की जांच हुई थी।
विज्ञापन



मेले में इलाज कराने पहुंचीं बुजुर्ग शिव कुमारी ने चिकित्सक को बताया कि साहब... उल्टी-दस्त से परेशान हैं। रात में घर पर दवा ली थी, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने भर्ती कर इलाज किया। साथ ही मौसम को ध्यान में रखते हुए संयमित खानपान की सलाह दी। हरिकंदपुर गांव में रिश्तेदारी में आईं प्रतापगढ़ के भूपियामऊ निवासी सरोज ने बताया कि बीपी की समस्या के साथ ही उन्हें घबराहट होती हैं। नींद नहीं आती है। चिकित्सक ने बीपी जांच करने के बाद दवा देते हुए चिंतामुक्त होने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरिकंदपुर निवासी कुसुम ने बताया कि गैस व पेट दर्द की समस्या है, दस्त भी हो रहे हैं। दवा खाने के बाद कुछ आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने खानपान में सावधानी बरतने की सलाह देते हुए दवा दी। पतरिया निवासी छोटेलाल ने बताया कि बुखार आ रहा है। शरीर में दर्द बना हुआ है। कमजोरी के साथ ही चलने व काम करने में दिक्कत हो रही है। चिकित्सक ने परीक्षण कर दवा दी। वहीं जिले के अन्य पीएचसी पर आयोजित मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने आदि को लेकर जागरूक किया। साथ ही मरीजों को लू (हीटवेव) से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed