फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2573 patients were treated at the fair.

Amethi News: मेले में 2573 मरीजों का उपचार

Mon, 22 Dec 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
2573 patients were treated at the fair.
जेठू मवई पीएचसी पर आयोजित मुखयमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
अमेठी सिटी। जिले की सभी 30 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें 2573 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। गंभीर मिले 19 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
विज्ञापन



गौरीगंज सीएचसी के जेठू मवई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. पीतांबर कनौजिया की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। सुबह करीब 11:18 बजे मेले में डॉ. राजीव कुमार, कंतलाल गौढ़, लैब सहायक अखिलेश तिवारी, अजय, एएनएम सीमा शुक्ला, साधना सिंह आदि मौजूद मिलीं। उस समय तक मेले में 15 मरीजों का इलाज हो चुका था। 10 मरीजों की जांच हुई थी।
विज्ञापन



मेले में इलाज कराने पहुंचीं मंगला देवी ने चिकित्सक को बताया कि साहब... कई दिनों से जुकाम, बुखार, खांसी आ रही है। बाहर से दवा ली थी, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी। वृद्धा दुर्गावती ने बताया कि ठंड शुरू होने के बाद कमर व घुटनों में तेज दर्द हो रहा है। उठने-बैठने में भी समस्या हो रही है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ठंड से बचाव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साक्षी राय ने बताया कि वह भी तीन दिनों से जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं। घरेलू उपचार किया, लेकिन आराम नहीं मिला। आज यहां मेले में चिकित्सक को दिखाया है, उन्होंने दवा देने से ठंड से बचने की सलाह दी है। वृद्धा ऊषा देवी ने बताया कि कई दिनों से पेट दर्द व गैस की समस्या बनी हुई है। बाहर से भी दवा ली लेकिन आराम नहीं मिला। आज यहां पर चिकित्सक को दिखाया है। चिकित्सक ने दवा देने संग खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं जिले के अन्य पीएचसी पर आयोजित मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने आदि को लेकर जागरूक किया।





सीएमओ ने मेले का किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने इन्हौना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य का औचक निरीक्षण किया। मेले में चिकित्सक व कर्मी मौजूद मिले और उस समय तक 12 मरीजों का इलाज और दो की जांच हुई थी। सीएमओ ने मेले में आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके संबंध में चिकित्सकों व कर्मियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed