{"_id":"6432fff1e39c97af510a9858","slug":"2538-were-treated-at-arogya-mela-amethi-news-c-13-1-175086-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आरोग्य मेले में हुआ 2,538 का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आरोग्य मेले में हुआ 2,538 का उपचार
Sun, 09 Apr 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
उपचार के दौरान 308 मरीज मिले बुखार पीड़ित
92 का बनाया गया गोल्डेन कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। ग्रामीणों को स्वास्थ सुविधा मुहैया कराने के लिए रविवार को 30 पीएचसी पर आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में आए कुल 2,538 मरीजों में से 308 बुखार पीड़ित पाए गए।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के सभी 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। मेेले में नामित 62 चिकित्सक व 278 पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले में बुखार पीड़ित 308, गेस्ट्रो पीड़ित 254, शुुगर के 22, बीपी के 168 व 101 के साथ ही अन्य बीमारी से ग्रसित कुल 2,538 मरीजों का उपचार किया गया।
नामित चिकित्सकों ने लोगों को वर्तमान में फैल रहे कोरोना संक्रमण की जानकारी देते हुए बचाव व सावधानी बताते हुए सर्तक रहने की सलाह दी। इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित 28 मरीजों को चिन्हित करते हुए उनकी स्क्रीनिंग एवं यथोचित स्तर पर संदर्भन एवं फालोअप के साथ चिकित्सीय परामर्श के अलावा दवा दी गई। इस दौरान गर्भावस्था व प्रसव कालीन सावधानी तथा तंबाकू सेवन रोकने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। मेले में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के 92 लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड तैयार कर मिलने वाला लाभ बताया गया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने बताया कि रविवार को आयोजित मेले में मेले में चिकित्सकों ने 1,041 पुरुष, 1,141 महिला व 356 बीमार बच्चों का उपचार किया। मेले में गंभीर बीमारी से चिन्हित 28 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए संदर्भित किया गया।