फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   243 Restriction on the salary of sweepers

15 दिन में 243 सफाई कर्मियों के वेतन पर रोक

Tue, 29 Dec 2020 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
243 Restriction on the salary of sweepers
अमेठी। गांवों में तैनात सफाई कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए विभाग सख्त रुख अख्तियार कर रहा है। तैनाती वाले गांव से नदारद रहने पर पिछले 15 दिनों में 243 सफाई कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए गांवों में तैनात सफाई कर्मियों को अब अपनी उपस्थिति का प्रमाण जीपीएस लोकेशन पर देना होता है। आए दिन गांव में सफाई कर्मियों के नहीं जाने की शिकायत से परेशान सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने प्रतिदिन उनकी हाजिरी जीपीएस लोकेशन पर लेने के साथ ही गांव में सफाई कार्य करने की फोटो एडीओ पंचायत को मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ के निर्देश के बाद डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने सभी एडीओ पंचायत से प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। अफसरों के निर्देश पर सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत हर रोज सफाई कर्मियों की उपस्थिति जीपीएस लोकेशन पर लेने के साथ ही फोटो मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित ब्लॉकों के एडीओ पंचायत की रिपोर्ट के आधार पर अब तक 243 के वेतन पर रोक लगाई जा चुकी है। विभागीय लिपिक प्रशांत शुक्ल ले बताया कि नौ दिसंबर को 119, दस को 60, 11 को 37, 14 को 22, 22 को दो तो 23 दिसंबर को तीन सफाई कर्मियों के नदारद रहने की सूचना एडीओ पंचायत की ओर से दी गई है। कहा कि नदारद सभी कर्मियों के एक दिन के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed