फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2360 patients were treated at the fair

Amethi News: मेले में 2360 मरीजों का उपचार

Mon, 07 Apr 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 07 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
2360 patients were treated at the fair
 सैंठा मे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में उपचार करते डॉक्टर।-स्रोत : संवाद
अमेठी सिटी। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कोई दर्द तो कोई बुखार से पीड़ित पहुंचा। चिकित्सकों से परामर्श लेकर दवा ली। इसके साथ ही कुछ मरीजों के ब्लड की जांच भी हुई। मेले में कुल 2360 मरीजों का इलाज हुआ। इनमें से 52 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। साथ ही मेले में 47 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन



गौरीगंज के सैंठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 1:20 बजे डॉ. एचपी यादव मरीजों का उपचार कर रहे थे। इस दौरान बुजुर्ग बद्री प्रसाद शरीर में दर्द व बुखार से परेशान होकर पहुंचे। कहा कि डॉक्टर साहब... दवा खाने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है। जांच करवाने के बाद बुजुर्ग को दवा देते हुए सात दिन बाद दिखाने की बात कही। भोलानाथ खांसी से परेशान होकर तो सर्दी, जुकाम, बुखार से परेशान होकर जमुना देवी उपचार करवाने आई थीं। बताया कि डॉक्टर साहब ने फ्री दवा दिलाई है। कहा कि आराम हो जाएगा।
विज्ञापन



अजीब दाद, खाज-खुजली से तो राजदेइ शरीर में दर्द, खांसी व बुखार से ग्रसित होकर उपचार करवाने आई थीं। झंका सीने में शरीर में दर्द से परेशान होकर उपचार करवाने आई थीं। उपचार के बाद झंका ने बताया कि डाॅक्टर साहब ने दवा देते हुए सोमवार को जिला अस्पताल जाकर ईसीजी जांच करवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह अलग-अलग बीमारी से ग्रसित 115 मरीजों का उपचार इस अस्पताल में दो बजे तक किया गया। इसी तरह अन्य स्थानों पर आयोजित मेले में सबसे ज्यादा बुखार, हाथ-पैर में दर्द, उल्टी-दस्त के मरीज आए। इन मरीजों ने चिकित्सकों से दवा ली। मेले में बीपी और शुगर से पीड़ित मरीज भी आए थे, जिनके ब्लड की जांच कर दवा दी गई। मेले में 56 चिकित्सक ने मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed