{"_id":"5fa17af78ebc3e74f562058c","slug":"22-people-found-corona-positive-in-amethi-amethi-news-lko5484499178","type":"story","status":"publish","title_hn":"1,949 सैंपल में 22 स्थानीय मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1,949 सैंपल में 22 स्थानीय मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। सोमवार रात आई 1,949 सैंपलों की रिपोर्ट में 1,927 निगेटिव तो चार पुलिस कर्मी समेत 22 नागरिक पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
जिला प्रशासन की कोशिश व जागरूकता के बाद जिले में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार सुस्त पडने लगी है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन को सोमवार देर रात 31अक्टूबर व दो नवंबर को अलग-अलग स्थानों से एंटीजन, ट्रूनेट व रैपिड टेस्ट विधि से 1,949 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट मिली।
रिपोर्ट में पुलिस लाइन अमेठी में कार्यरत तीन तो सीओ कार्यालय गौरीगंज में कार्यरत एक सिपाही व जामो सीएचसी पर कार्यरत एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 22 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव तो 1,927 की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
विज्ञापन
रिपोर्ट में अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित के स्वास्थ में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई है। पॉजिटिव मिले लोगों में तिलोई ब्लॉक के अलग-अलग गांव के सात, जामो ब्लॉक में पांच, गौरीगंज ब्लॉक में चार, भादर ब्लॉक में तीन, अमेठी ब्लॉक में दो तथा शाहगढ़ विकास खंड का एक स्थानीय शामिल है।
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने पहले से गठित टीमों को सक्रिय करते हुए संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग तथा प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर करते हुए संक्रमित क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया है।
कोरोना संक्रमितों की संकलित रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 2,932 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 2,768 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 27 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 137 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं।