{"_id":"6988dc20e38e83d782087547","slug":"2080-patients-were-treated-at-the-fair-amethi-news-c-96-1-ame1008-158387-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेले में 2080 मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेले में 2080 मरीजों का इलाज
Mon, 09 Feb 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी/संग्रामपुर। जिले की सभी 30 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें 2080 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। वहीं गंभीर मिले 14 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
संग्रामपुर सीएचसी के चंडेरिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. आरिफ इकबाल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। सुबह करीब 12:10 बजे मेले में फार्मासिस्ट अरुण मिश्र, लैब टेक्नीशियन काजल गुप्ता, शीलू, सुमन राजेश मीन, अनारकली, आशीष यादव आदि मौजूद रहे। यहां पर इलाज कराने पहुंचीं उर्मिला देवी ने चिकित्सक को बताया कि साहब...कई दिनों से जुकाम, बुखार, खांसी आ रही है। बाहर से दवा ली थी, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी।
गीता ने बताया कि सर्दी, जुकाम संग खांसी आ रही है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ठंड से बचाव करने की सलाह दी है। मरीज बिलकिस बानो ने बताया कि कमजोरी के साथ हाथ-पैर में दर्द बना हुआ है। मौसम के कारण तीन दिनों से जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं। घरेलू उपचार किया, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ठंड से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
बुजुर्ग अलमल खान ने बताया कि शुगर व बीपी से परेशान हैं। हाथ-पैर में दर्द बना हुआ है। चिकित्सक ने दवा देने संग खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं जिले के अन्य पीएचसी में आयोजित मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने आदि को लेकर जागरूक किया।
सीएमओ ने किया निरीक्षण
पीएचसी जेठू मवई में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान मेला प्रभारी डॉ. पीतांबर कनौजिया संग सभी स्टाफ मौजूद रहा। सीएमओ ने मेले में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।