फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   200 buses reserve

प्रवासी श्रमिकों के लिए आरक्षित की गई 200 बसें

Thu, 21 May 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
200 buses reserve
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन के बीच गैर प्रांत से अवैध वाहन, मालवाहक, साइकिल व पैदल आ रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए जिले में 200 बसें आरक्षित की गई हैं। ऐसे श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए श्रम विभाग में पंजीकरण कराने के साथ ही राशन मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि गैर प्रांत से आ रहे प्रवासी श्रमिक जिले की सीमा के भीतर किसी भी दशा में अवैध वाहनों, ट्रक, डाला, बाइक, साइकिल से यात्रा न करें। जिला प्रशासन की ओर से ऐसे श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए 200 बसों की व्यवस्था की गयी है। जिले में आ रहे श्रमिकों की मेडिकल जांच के बाद उन्हें रोजगार दिलाये जाने की भी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव के गरीब व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए जिनका राशनकार्ड नहीं है या यूनिट कट गई हो तो उसकी भी सूचना लेकर अपलोड कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव में जो प्रवासी श्रमिक पहुंच रहे हैं उसका श्रम विभाग से पंजीकरण कराकर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव, रोकथाम के साथ ही सीएम के निर्देश पर जिले के अन्त्योदय, मनरेगा मजदूरों, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों तथा शहरी क्षेत्रों में घुमन्तू प्रकृति के श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से अब तक 94.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं 3,50, 849 कार्डधारकों को राशन वितरित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी से निपटने के लिए 470 शेल्टर होम बनाये गये हैं। वर्तमान में 13 शेल्टर होम के माध्यम से कुल 80 लोगों को आवासीय व्यवस्था की गयी। अधिकांश प्रवासी को होम क्वारंटीन किया गया है। क्वारंटीन अवधि पूर्ण करने पर 10 किलो आटा व चावल, पांच किलो आलू, दो-दो किलो भुना चना व अरहर की दाल, 500 ग्राम नमक, 250-250 ग्राम हल्दी, मिर्चा, व धनिया तथा एक लीटर सरसों, रिफाइंड तेल जिले में कुल 1,505 लोगों के सापेक्ष 6,182 किट का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed