फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   19 people were caught on the road without working

पुलिस के हत्थे चढ़े समूह में घूम रहे 19 लोग

Sat, 11 Apr 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
19 people were caught on the road without working
अमेठी। लॉकडाउन के दौरान समूह बनाकर अनावश्यक टहलना 18 लोगों को भारी पड़ा। विशेष अभियान में अलग-अलग थानों की पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक घूम रहे लोगों के खिलाफ पुलिस विभाग की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। अभियान के दौरान सीओ अमेठी के निर्देश पर अमेठी थाने की पुलिस ने शहर के गांधी चौक के पास शनिवार को कस्बा निवासी शनि कुमार, घनश्याम, दीपक, रामजी, अजय कुमार, सतीश कुमार व सचिन के अलावा बारामासी निवासी रामसेवक व संतोष कुमार तथा कटरा फूलकुंवरि निवासी राजेंद्र कुमार समेत 11 को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गौरीगंज पुलिस ने गूजरटोला गांव मेें इलियास, इम्तियाज, तौहीद, गुलाम मुर्तजा व गुलाम मुस्तफा तथा शिवरतनगंज थानेे की पुलिस ने मो. वसीम, मो. राजू और मो. अकील को लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सभी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर लिया गया। एएसपी दयाराम सरोज ने तीन थाना क्षेत्र में 19 लोगों पर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने का केस दर्ज करने की पुष्टि की है। एएसपी ने बताया कि अनावश्यक बाहर टहलने वालों को गिरफ्तार कर केस दर्ज करने के साथ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed