{"_id":"62016ce877c80c4b9418906d","slug":"18-candidates-filled-nomination-on-monday-amethi-news-lko616841977","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठें दिन 18 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठें दिन 18 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। पांचवें चरण में शामिल जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन नामांकन खूब हुए। बसपा के चारों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के अलावा गौरीगंज व जगदीशपुर के भाजपा व कांग्रेस समेत 18 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सोमवार को अमेठी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों के अलावा जगदीशपुर की सपा प्रत्याशी ने आरओ से परचा प्राप्त किया।
नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर व मार्ग छावनी में तब्दील रहा, कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रत्याशियों को प्रस्तावक समेत प्रवेश दिया गया। निर्वाचन कार्यालय में मौजूद आंकड़ों के अनुसार अब तक 34 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं, मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। सोमवार को जगदीशपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा विधायक सुरेश पासी, कांग्रेस प्रत्याशी विजय पासी व बसपा प्रत्याशी जितेंद्र पासी के अलावा बाबूलाल, दिनेश कुमार, महेंद्र रावत व पुत्तीलाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र आरओ राकेश कुमार के पास दाखिल किया। तिलोई विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को सिर्फ बसपा प्रत्याशी रघुवंश कुमार दुबे ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आरओ शिवानी सिंह के पास नामांकन पत्र दाखिल किया।
समाजवादी पार्टी के नाम पर जावेद व लईक अहमद तथा निर्दलीय के रूप में सुधीर कुमार व मो. मासूम ने नामांकन पत्र लिया। अमेठी विधानसभा क्षेत्र के लिए भी सोमवार को बसपा प्रत्याशी रागिनी तिवारी व जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी कृष्ण कुमार ने अपना नामांकन पत्र आरओ संजीव कुमार मौर्या को दिया। अमेठी के भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह व कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शुक्ल के साथ दीपक व मथुरा प्रसाद ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। सोमवार को सर्वाधिक नामांकन गौरीगंज विधानसभा के लिए हुए। गौरीगंज में कांग्रेस प्रत्याशी फतेह बहादुर, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शिव प्रसाद कश्यप, बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी अजय रावत व रिंकी सरोज ने नामांकन किया।
विज्ञापन
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी प्रत्याशी चौधरी नफीस अहमद, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी राम लखन शुक्ल, भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, मौलिक अधिकार पार्टी प्रत्याशी द्वारिका प्रसाद तथा निर्दल प्रत्याशी के रूप में सरिता ने आरओ सविता यादव के पास नामांकन पत्र जमा किया। गौरीगंज विधानसभा से चुनाव लड़ना चाह रहे रुद्र प्रताप व हसन लहरी ने आरओ से नामांकन पत्र लिया। नामांकन के दौरान सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाती रही।