{"_id":"62389e4f4b6609612517ed9e","slug":"17-employees-found-absent-in-inspection-salary-will-be-deducted-amethi-news-lko6225141171","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 17 कर्मचारी, कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 17 कर्मचारी, कटेगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। सीडीओ ने सोमवार को विकास भवन में संचालित सभी कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका का सुबह 10:10 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान सात विभाग के 17 कर्मचारी नदारद पाए गए। नाराज सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन व मानदेय रोकते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
अफसरों व कर्मचारियों की कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने सोमवार को कई कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका जांची। सुबह 10:10 बजे पर सीडीओ ने विकास भवन में संचालित सभी कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका एकत्र कराकर अपने पास रख लिया। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में कुल 17 कर्मचारी नदारद मिले।
बताया कि पंचायतीराज विभाग के हर्ष अभिमन्यु, हेमंत मिश्र, सिराज अहमद, हरिकेश शर्मा, शिव पूजन, कामता मणि त्रिपाठी, शोभनाथ कश्यप व अजय कुमार अनुपस्थित मिले। जिला पिछड़ वर्ग कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक केके वर्मा, मत्स्य विभाग के राम प्रसाद वर्मा, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के यश मिश्र, जिला विकास कार्यालय के संदीप मिश्र, मनीष राव व मो. कलीम, डीपीओ कार्यालय के सीताराम तथा उपायुक्त स्वत: रोजगार कार्यालय के विजेंद्र पाल सिंह व दिनेश कुमार कुशवाहा भी नदारद पाए गए।
विज्ञापन
नाराज सीडीओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन/मानेदय के भुगतान पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। संबंधित विभागाध्यक्षों को सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगते हुए अवगत कराने को कहा है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में रोके गए वेतन का भुगतान नहीं करने की चेतावनी दी है।