{"_id":"5ff494958ebc3e32a623e05f","slug":"16-village-panchayats-will-be-developed-as-models-amethi-news-lko558314295","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल के रूप में विकसित होंगी 16 ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल के रूप में विकसित होंगी 16 ग्राम पंचायतें
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शासन ने मॉडल ग्राम के रूप में चयनित 16 ग्राम पंचायतों को आठ बिंदुओं पर विकसित कराने का निर्णय लिया है। निर्देश के बाद जिला प्रशासन की ओर से पंचायतों में निर्धारित बिंदुओं पर कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी प्रशासकों को दी गई है।
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत जिले के दस विकास खंड की 16 ग्राम पंचायतों का चयन मॉडल ग्राम के लिए किया गया है। डीएम अरुण कुमार ने इसके लिए ग्राम पंचायत सचिवों को शासन से निर्धारित आठ बिंदुओं पर कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।
सीडीओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि 25 दिसंबर को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सहायक विकास अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। प्रशासकों को चिह्नित ग्रामों को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए दो दिन में कार्ययोजना तैयार कराकर डीपीआरओ कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
सभी प्रशासकों को तैयार कार्ययोजना के साथ विकास भवन में सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वयं प्रतिभाग करने को कहा गया है। सभी को इसी के साथ गांव की वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
वार्षिक कार्ययोजना में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत कराए जाने वाले कार्यों तथा सर्वांगीण विकास संबंधी योजनाओं को शामिल करने का निर्देश दिया गया है। जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि पंचायतों के पास मौजूद राशि को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने पर खर्च किया जाएगा।
मॉडल ग्राम में होंगे यह कार्य
मॉडल ग्रामों में आंतरिक गलियों को सीसी रोड के रूप में तब्दील करने के अलावा जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाएगी। ग्राम को कूड़ा कचरा से मुक्त करने के लिए उचित संसाधन विकसित किया जाएगा।
ग्राम में शुद्ध पेय जल की व्यवस्था, आंतरिक गलियों व मार्गों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था, स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के अनुकूल मिशन कायाकल्प के तहत चिह्नित 14 बिंदु के सापेक्ष विकसित किया जाएगा। पंचायत भवन जन उपयोगी बनाए जाएंगे। सामुदायिक शौचालय के उपयुक्त रख-रखाव और ग्राम पंचायतों में सूचनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम स्तर पर सिस्टम विकसित किया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों का हुआ चयन
मॉडल ग्राम के रूप में बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पीढ़ी व बहादुरपुर, बजार शुकुल की महोना पश्चिम, भेटुआ की कुड़वा, गौरीगंज की संभावा, जगदीशपुर की दौलतपुर लोनहट व देवकली ग्राम पंचायत का चयन हुआ है। इसी तरह मुसाफिरखाना ब्लॉक की गाजनपुर दुवरिया व सादीपुर, संग्रामपुर की पुन्नपुर, सिंहपुर की पन्हौना व रास्तामऊ, तिलोई की कूरा व रामनगर तथा जामो की रेसी व सूखी बाजगढ़ ग्राम पंचायत का चयन किया गया है।