{"_id":"6519c24be640b9780c054824","slug":"16-roads-will-be-improved-with-rs-125-crore-amethi-news-c-96-1-slko1003-6221-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 125 करोड़ से सुधरेंगी 16 सड़केंं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 125 करोड़ से सुधरेंगी 16 सड़केंं
Mon, 02 Oct 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जिले में जल्द ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 16 सड़कों का पुर्ननिर्माण कराया जाएगा। इन सड़कों की मरम्मत प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी देते हुए 125 करोड़ रुपये जारी किया है।
जिले में बड़ी संख्या में सड़कें जर्जर हैं। इन सड़कों के गांवों के लोग सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की मांग कर रहे हैं। लोगों की मांग पर जन प्रतिनिधियों के पत्र पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से निर्मित सड़कों का सर्वे कर 16 सड़कों का निर्माण का प्रस्ताव व अगणन शासन को भेजा था।
विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी देते हुए एक अरब 25 करोड़ रुपये जारी कर दिया। धनराशि जारी करने के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को इन सड़कों का कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी मिली है। विभाग निविदा के माध्यम से ठेकेदार का चयन कर प्रस्तावित सड़कों के पुर्ननिर्माण कार्य को मानक के अनुसार पूरा करने में जुटा है।
विज्ञापन
इन सड़कों का होगा पुनर्निर्माण
पीएमजीएसवाई खंड ने इन सड़कों के पुर्ननिर्माण को शासन से मंजूरी दी है। उनमें अकेलवा चौराहा से सरायमहेश मोहनगंज मार्ग, सराय महेशा से अलाईपुर, मनीपुर से पंडरी मार्ग, जामो-वारिसगंज मार्ग, जामो-मुसाफिरखाना मार्ग, गोरियाबाद से पूरे चेतन चौराहा वाया पूरे दीवान मार्ग शामिल है। इसी तरह नीमी परसुरामपुर बिहारीगंज से गोसाई गंज मार्ग, गोगमऊ नहर कोठी से बरौलिया मार्ग, रामशाहपुर से जामो भादर समसेरिया मार्ग, पीढ़ी से ओनडीह मार्ग के पुर्ननिर्माण को शामिल किया गया है। शिवली रोड से बहादुरपुर मार्ग, महोना से जाफरगंज मार्ग, आरएम रोड से पूरे फाजिल मार्ग, चौरा से भड़मार वाया अलाईपुर मार्ग तथा शाहगढ़, चिलबिली से भटगवां मार्ग शामिल है।
16 मार्गों का जल्द होगा नवीनीकरण
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन केके मिश्र ने मार्गों की अनुरक्षण अवधि पूरी हो चुकी है। नवीनीकरण का प्रस्ताव पिछले दिनों शासन को भेजा गया था। भेज गए प्रस्ताव में शामिल 16 मार्गों के नवीनीकरण को मंजूरी मिली है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इन मार्गों का नवीनीकरण कराया जाएगा।