फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   16 roads to be built under Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनेंगी 16 सड़कें

Wed, 29 Sep 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
16 roads to be built under Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के नौ ब्लॉकों में जल्द ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 16 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। कुल 118 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी के पीएमजीएसवाई खंड से शासन को भेजकर प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई है। इन सड़कों का निर्माण होने से बड़ी संख्या में लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में सड़कें जर्जर अवस्था में हैैं। इन सड़कों के अलावा बड़ी संख्या ऐसे पुरवों की भी है जो आजादी के बाद से अब तक पक्की सड़कों से नहीं जुड़ सके हैं। जर्जर सड़कों के किनारे बसे गांवों के लोग सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण तो ऐसे गांवों के लोग नई चौड़ी सड़कें बनाने की मांग कर रहे हैं जो सड़कों से नहीं जुड़े हैैं।
विज्ञापन

लोगों की मांग पर पिछले दिनों जन प्रतिनिधियों ने शासन को पत्र भेजकर कई सड़कों को स्वीकृति प्रदान करने की मांग की थी। जन प्रतिनिधियों का मांग पत्र मिलने के बाद शासन ने पीडब्ल्यूडी के पीएमजीएसवाई खंड को मानक के आधार पर सड़कों का सर्वे कर प्रस्ताव व आगणन मुहैया कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन का निर्देश मिलने के बाद पीएमजीएसवाई खंड के अभियंताओं ने जांच की तो 16 सड़कें निर्माण के लिए निर्धारित मानक के अनुरूप मिलीं। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद पीएमजीएसवाई ने कुल 118 किलोमीटर लंबी 16 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव व आगणन शासन को भेजकर स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है।
पीएमजीएसवाई खंड ने जिन सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है उनमें सिंहपुर ब्लॉक में अहोरवा भवानी से कैथन का पुरवा (8 किलोमीटर) व चिलौली से सातन का पुरवा (6 किलोमीटर), तिलोई में टी-07 से गंगागढ़ मार्ग (12 किलोमीटर) व बहादुरपुर में टी-01 बहादुरपुर से टी-07 गंगागढ़ (5 किलोमीटर) की सड़क शामिल हैं।
इसी तरह गौरीगंज में टिकरिया से पंडरी (8.2 किलोमीटर) व सुजानपुर से मोना का पुरवा मझवारा (5.2 किलोमीटर), जगदीशपुर में रायबरेली-अयोध्या मार्ग से नसीराबाद मार्ग (5.5 किलोमीटर), जेजे रोड से हरगांव वाया इतरौली-वलीपुर-दुलापुर-गोपालपुर मार्ग (5 किलोमीटर), सिंदुरवा पोल्ट्री फॉर्म से आरिफ सीमेंट फैक्टरी मार्ग (5 किलोमीटर), रायबरेली-अयोध्या मार्ग से देवकली वाया खैरातपुर मार्ग व एमएच-56 से जगदीशपुर-अयोध्या रोड वाया मलावां-मद्दूपुर मार्ग (9 किलोमीटर) शामिल हैं।
जामो ब्लॉक में गांधीनगर से हरदो (15.250 किलोमीटर), शाहगढ़ में रामगंज से शाहगढ़ बाजार वाया कौड़हिया मार्ग (6 किलोमीटर), भादर ब्लॉक में अयोध्या नगर से अग्रेसर मार्ग (5.4 किलोमीटर) तथा संग्रामपुर ब्लॉक में संग्रामपुर-शीतलागंज-केशवपुर मार्ग (9.3 किलोमीटर) व मिश्रौली-कसारा-विशेषरगंज मार्ग (7.2 किलोमीटर) शामिल हैं।
पीडब्ल्यूडी का पीएमजीएसवाई खंड पहले से 36.64 करोड़ रुपये की लागत से 11 सड़कों का निर्माण करा रहा है। इन सड़कों की कुल लंबाई 64.30 किलोमीटर है।
अवर अभियंता एसके जायसवाल ने बताया कि निर्माणाधीन सड़कों में बरनाटीकर से नंदा का पुरवा (6.40 किलोमीटर), गोसाईंगंज से गंगौली (5.60 किलोमीटर), जैनबगंज तिराहा से मदारगढ़ मार्ग (5.10 किलोमीटर), कटारी से रेसी (6.20 किलोमीटर), संभई से चिटौला (6.75 किलोमीटर), चंदौकी से अलीगंज (7 किलोमीटर), पाली से किरहन (5 किलोमीटर) शामिल हैं।
इनके अलावा पल्टन का पुुरवा से बरौलिया (5.50 किलोमीटर), रामगंज से औफिया मार्ग (0.05 किलोमीटर), जामो-वारिसगंज-रिछौरा (5.60 किलोमीटर) व बहादुरपुर में नहर चौराहा से रघ्घूनगर पटररी मार्ग (5.05 किलोमीटर) शामिल हैं। इन सड़कों का निर्माण 11 से 39 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।

जिले में पीएमजीएसवाई खंड का अतिरिक्त प्रभार देख रहे एक्सईएन केके श्रीवास्तव ने बताया कि जिन मार्गों की अनुरक्षण अवधि पूरी हो चुकी है, उनके नवीनीकरण का प्रस्ताव पिछले दिनों शासन को भेजा गया था। भेजे गए प्रस्ताव में शामिल 26 मार्गों के नवीनीकरण पर शासन की संस्तुति मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इन मार्गों का नवीनीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed