फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   16 acre wheat crop burnt in fire

आग से 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 03 Apr 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
16 acre wheat crop burnt in fire
अमेठी/बाजार शुकुल। क्षेत्र की सीवानों में आग लगने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी अमेठी के बड़गांव तथा बाजार शुकुल के शिवली गांव की सीवान में लगी आग से करीब 16 बीघा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दोनों स्थानों पर सूचना के बावजूद दमकल कर्मी समय से नहीं पहुंच सके। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

अमेठी के बड़गांव की सीवान में शनिवार दोपहर आग लग गई। ग्रामीणों को जब तक सीवान में आग की जानकारी हुई तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। फायर विभाग को सूचना देते हुए बड़ी संख्या में आसपास गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

बावजूद इसके आग पर काबू पाने तक रामपाल की तीन बीघा, हंसराज की दो तथा हीरालाल की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। शनिवार को ही बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के शिवली गांव की सीवन में भी अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की लपटें देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को देते हुए काबू पाने की कोशिश में जुट गए। जब फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
इस दौरान साबिर अली, नूर मोहम्मद, हरिभान सिंह, लवकुश, विंद्रा तिवारी, रामहेत, बसंता व आशाराम समेत कई किसानों की करीब दस बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना पर गांव पहुंचे राजस्वकर्मी क्षति का आंकलन करते हुए रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से भुगतान की संस्तुति करते हुए मंडी परिषद को भेजने की कवायद में जुटे हैं।
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
जामो (अमेठी)। स्थानीय थाने के गोपालपुर गांव निवासी आशुतोष सिंह उर्फ लकीर (22) शनिवार को डीघा गांव निवासी वैभव सिंह (20) के साथ कार से कही जा रहे थे। गौरीगंज-जामो मार्ग पर मंडी के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया। वैभव की हालात नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। आशुतोष की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed