फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1.57 lakh farmers will get Kisan Samman Nidhi today

Amethi News: 1.57 लाख किसानों को आज मिलेगी किसान सम्मान निधि

Wed, 26 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 26 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
1.57 lakh farmers will get Kisan Samman Nidhi today
गौरीगंज (अमेठी)। अप्रैल से सम्मान निधि का इंतजार कर रहे किसानों को बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त का तोहफा मिलेगा। योजना के तहत जिले के 1.57 लाख किसानों का डाटा डीवीटी पोर्टल पर अपडेट हो चुका है। बृहस्पतिवार को राजस्थान के नागौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान समृद्धि केंद्र कार्यक्रम के दौरान 14 किस्त अंतरण का शुभारंभ करेंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी करने का दावा किया है। किसानों की आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए फरवरी 2019 में किसान सम्मान योजना शुरू की गई थी। योजना से किसानों को लाभान्वित करते हुए सरकार एक वर्ष में तीन बार दो-दो हजार रुपये उनके खातों में भेज रही है। योजना के तहत जिले में 3,33,466 किसानों ने पंजीकरण कराया गया था। पंजीकृत किसानों में 36,064 अपात्र मिलने के बाद पात्र पंजीकृत किसानों में से 2,94,780 किसानों को जोड़ते हुए अनुदान राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई।
विज्ञापन

योजना में अपात्रों की जानकारी पर कराई जांच
जब योजना में अपात्रों के लाभान्वित होने का मामला प्रकाश में आया तो जांच कराई गई। जांच के बाद ई-केवाईसी अनिवार्य करते हुए भू-लेख डाटा समेत अन्य अपलोडिंग कार्रवाई की गई। गांव-गांव अभियान संचालित कर कृषि विभाग ने 1,57,236 किसानों का डाटा डीबीटी पोर्टल पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन

आज मिलेगी दो हजार की आर्थिक मदद
शेष किसानों के पात्रता की जांच के साथ अपलोडिंग की कार्रवाई की जा रही है। कृषि विभाग की संस्तुति पर वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली किस्त किसानों के खाते में दो हजार रुपये अंतरित होनी है। जिन किसानों की ई-केवाईसी व अन्य डाटा पूर्ण हो चुका है, उन्हें बृहस्पतिवार को दो हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी खाद की दुकानों पर होगा कार्यक्रम का प्रसारण
जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि राजस्थान के नागौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान समृद्धि कार्यक्रम के तहत किसानों से वर्चुअल विधि से वार्ता करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण जिले में संचालित सभी उर्वरक दुकानों पर होगा। विक्रेताओं को पत्र जारी कर किसानों को आमंत्रित कर उन्हें कार्यक्रम का प्रसारण दिखाने के निर्देश दिए गए हैं।


पात्रों को लाभ दिलाने का प्रयास
लगातार पात्र किसानों के डाटा में सुधार की कार्रवाई की जा रही है। किसान अपने स्मार्ट फोन या जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी पूर्ण करा लें ताकि उनको योजना का लाभ मिल सके। 13 किस्त सिर्फ 1,15, 733 किसानों को मिली थी। विभाग की कोशिश है शत प्रतिशत पात्र किसानों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
डॉ. लाल बहादुर यादव-उपनिदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed