फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   15 types of tests will be free at 203 health sub-centres

Amethi News: 203 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर निशुल्क होंगी 15 प्रकार की जांचें

Sat, 26 Oct 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 26 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
15 types of tests will be free at 203 health sub-centres
अमेठी सिटी। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर लोग 14 प्रकार की जांच निशुल्क करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें पीएचसी और सीएचसी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। लोगों को जांच के साथ ही इलाज की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए जनपद के 203 हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए इन सेंटरों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की भी तैनाती हो चुकी है। अब लोगों को टीबी, हेपेटाइटिस बी, गर्भावस्था की जांच, डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया सहित 14 तरह की जांच की सुविधा मिलेगी, जबकि पहले करीब छह प्रकार की जांच की सुविधा मिलती थी। जांच की संख्या बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्र की आबादी को जिला अस्पतालों या फिर निजी अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि पहले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कम ही जांच की सुविधा थी। अब ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए शासन की तरफ से सेंटरों पर 14 प्रकार की निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन जांच की मिलेगी सुविधा
- हिमोग्लोबिन
- डेंगू
- मलेरिया रैपिड
- सिफलिस के लिए वैरेनल डिजीज रिसर्च लेबोरेटरी
- गर्भावस्था
- एचआईवी
- हेपेटाइटिस- बी सरफेस ऐंटिजन
- टीबी
- ब्लड शुगर
- फाइलेरिया
- आयोडीन की जांच
- पानी में फैकल कांटेमिनेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed