{"_id":"5f4d1ddb8ebc3e41180ca1d0","slug":"15-local-corona-infected-including-doctor-amethi-news-lko5377919191","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक समेत 15 स्थानीय हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक समेत 15 स्थानीय हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोविड-19 का संक्रमण जिले में लगातार बढ़ रहा है। बीते चार दिनों में अलग-अलग स्थानों पर हुई 1,554 संभावित संक्रमितों की रिपोर्ट रविवार रात जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट में संग्रामपुर सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक समेत 15 स्थानीय नागरिकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद संक्रमित क्षेत्रों को सील कर सोमवार से सैनिटाइजेशन व संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के साथ टीम डोर स्टेप डिलीवरी कराने में जुटी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 27, 28, 29 व 30 अगस्त को विभिन्न स्थानों से 1,554 कोरोना संदिग्धों के भेजे गए नमूने संकलित कर जांच कराई गई। रविवार देर रात मिली रिपोर्ट में 1,515 की रिपोर्ट निगेटिव तो 15 लोगों को पॉजिटिव बताया गया। इतना ही नहीं 24 सैंपल लीक हैं तो अस्पताल व होम आइसोलेट 24 के कोरोना संक्रमण से सही होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।
रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में सीएचसी संग्रामपुर में तैनात चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र कुमार के साथ गौरीगंज विकासखंड के मझवारा गांव, शुकुल बाजार ब्लॉक के भोरेमऊ, जगदीशपुर विकासखंड के गांव सिधियांवा, यूपीएसआईडी कॉलोनी व एक प्रतिष्ठान कर्मी, भादर ब्लॉक के भादर गांव निवासी एक स्थानीय, शाहगढ़ विकासखंड के कुंडा, मुसाफिरखाना के नारा गांव, सिंहपुर के छोटा कोलवा, भवानी व पन्हौना गांव तिलोई विकासखंड के तिलोई गांव, अमेठी के कस्बा निवासी तथा भेटुआ विकासखंड के टिकरी गांव निवासी एक स्थानीय नागरिक शामिल है।
विज्ञापन
रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सभी संक्रमित मरीजों को उनकी मांग के अनुसार इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती व होम आइसोलेट करते हुए संक्रमित क्षेत्र को कंटनेमेंट जोन घोषित कर दिया है। डीएम अरुण कुमार के आदेश पर गठित टीमों ने सोमवार को संक्रमित क्षेत्रों को सील कर गांव-गलियों को सैनिटाइजेशन करने के साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू की। संक्रमण पर काबू पाया जा सके इसके लिए कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी करने का आदेश दिया गया है।
डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 1,172 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से छह की मृत्यु हो चुकी है तो 926 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना के 240 एक्टिव मरीज हैं।