फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   14 magistrates will monitor the elections, police will accompany us

Amethi News: चुनाव में निगरानी करेंगे 14 मजिस्ट्रेट, पुलिस रहेगी हमराह

Wed, 20 Mar 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 20 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
14 magistrates will monitor the elections, police will accompany us
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव को लेकर शराब तस्करों पर पैनी नजर रखी जा रही है। धनबल, बाहुबल और शराब के जरिए चुनाव प्रभावित करने की मंशा रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की गई है। डीएम निशा अनंत ने विधानसभा स्तर पर इसके लिए टीमों का गठन कर 14 मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। ये टीमें अपने संबंधित क्षेत्र में सक्रिय रहकर चुनाव आचार संहिता का अक्षरश: पालन कराएंगी।डीएम ने जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए विधानसभावार टीमें गठित की है। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में तीन मजिस्ट्रेटों की डियूटी लगाई गई है। इन मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस टीम भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

प्रत्येक मजिस्ट्रेट आठ-आठ घंटे तीन शिफ्टों में मय हमराहियों के क्षेत्र में सक्रिय रहेगा। चारों विधान सभा क्षेत्राें में 12 मजिस्ट्रेट और उनके साथ में पुलिस कर्मियों की टीम लगाई गई। इसके साथ ही दो मजिस्ट्रेट अतिरिक्त में रहेंगे। ये टीमें अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रभावित करने वाले और आचार संहिता का उल्लंघन्न करने वालों पर नजर रखेंगी। खास तौर से ऐसे लोगों पर निगाह रहेगी, जो लोग बाहुबल या दबंगई के जरिए वोटरों को प्रभावित कर सकते हैं। शराब की तस्करी और वोटरों के प्रभावित करने के लिए आदि पर भी नजर रखी जा रही है। साथ ही वोटरों को पैसे का लालच देकर लुभाने वालों पर भी इन टीमों नजर रहेगी। मंगलवार को एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


जिले की सीमाओं पर बनी चेक पोस्ट, चेकिंग शुरू
चुनाव प्रभावित करने वाले तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए जिले की सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। जिले से लगने वाली सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अयोध्या व बाराबंकी की सीमाओं पर 32 चेक पोस्ट बनाएं गए हैं। चेक पोस्टों पर गहन चेकिंग शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह ने सोमवार की रात स्वयं चेक पोस्टों पर जाकर सघन जांच कराई और उनकी पड़ताल की। इन चेक पोस्टों पर जिले से बाहर और भीतर शराब तस्करी, चुनाव पर प्रभाव डालने के लिए धन लाने-ले जाने सहित अन्य बिंदुओं को लेकर जांच पड़ताल शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed