फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   13.61 lakh saplings being prepared for plantation drive

Amethi News: पौधरोपण अभियान को लेकर तैयार हो रहे 13.61 लाख पौधे

Sat, 25 Mar 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
13.61 lakh saplings being prepared for plantation drive
अमेठी। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जुलाई में शुरू होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान के तहत वन विभाग की ओर से विभिन्न नर्सरियों में करीब 13.61 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें बाद में खाली पड़ी जमीन पर रोपा जाएगा।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी मो. अकबर खान ने बताया कि तहसील क्षेत्र स्थित विभिन्न नर्सरियों में कुल 13 लाख 61 हजार 210 पौधे तैयार किए गए हैं। जिसमें परतोष नर्सरी प्रथम में 2.89 लाख, अमेठी नर्सरी में 4.68 लाख, संग्रामपुर भौसिंहपुर नर्सरी में तीन लाख 19 हजार 210 पौध, रामगंज नर्सरी में दो लाख 85 हजार पौधे तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नर्सरियों में आम, अमरूद, नींबू, कटहल, महुआ, शीशम, सागौन, कदम, खैर, शमी, सहजन, पीपल, बरगद, पाकड़ सहित 24 प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने जुलाई माह में वृहद पौधरोपण अभियान शुरू होने की उम्मीद जताते हुए बताया कि अभी तक कोई निर्देश शासन स्तर से नहीं मिला है।
विज्ञापन

विभिन्न नर्सरियों में पौध तैयारी को लेकर शनिवार को वन क्षेत्राधिकारी ने संग्रामपुर भौसिंहपुर स्थित पौधशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधशाला में तैयार हो रहे पौधों के संबंध में नर्सरी में साफ सफाई के साथ ही अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर वन दरोगा आरसी पांडेय व वन रक्षक जगराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed