फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   133 people fined for not wearing masks

पुलिस ने वसूला 2.13 लाख का जुर्माना

Sun, 05 Jul 2020 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
133 people fined for not wearing masks
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण को आम जनमानस में फैलने से रोकने के लिए पुलिस नियमों का पालन कराने में जुटी है। नियमों का उल्लंघन कर वाहन लेकर निकलने तथा बिना मास्क लगाए सड़क पर निकलने वालों का चालान काटते हुए उनसे भारी भरकम जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों यातायात तथा अनलॉक-2 में लागू नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस सक्रिय है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर पुलिस प्रतिदिन चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस अफसर यातायात नियमों का उल्लंघन कर बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाए सड़क पर निकलने वाले वाहन चालकों का चालान काटकर भारी भरकम जुर्माना लगा रही है तो बिना मास्क लगाए लोगों व सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बीते दिन चलाए गए चेकिंग अभियान में 258 वाहनों का ई-चालान करते हुए एक लाख 98 हजार 800 रुपये का जुर्माना किया गया। मास्क न लगाने तथा सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर 133 का चालान कर 13,300 रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनलॉक-2 में जारी दिशा-निर्देशें का उल्लंघन करने वाले पांच व्यक्तियों का चालान कर 1,250 रुपये जुर्माना वसूला गया। एसपी ने बताया कि लोगों की ओर से नियमों का शत-प्रतिशत पालन न करने तक चेकिंग अभियान जारी रहेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed